Oct 08 2024
सूचना
सूचित किया जाता है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024 -2028 के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.10.2024 से 21.10.2024 तक MID TERM EXAM महाविद्यालय में होना है इस में आप सबो कि उपस्थित होना अनिवार्य है |
Oct 04 2024
नामांकन सूचना TDC Part III
स्नातक तृतीय खंड कला / विज्ञान सत्र 2022-2025 के सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 05.10.2024 से 09.10.2024 तक नामांकन Online प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के वेबसाइट www.srpscollege.ac.in के द्वारा लिया जायेगा I
ऑनलाइन प्रक्रिया क की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें - www.srpscollege.ac.in
2. Online Apply पर Click करें
3. Graduation 2022-25 TDC Part III के Apply बटन पर Click करें।
4. Register पर click कर कोर्स का चयन करें, University Registration No. भरें
5. उसके बाद आपका नाम दिखेगा, और जो खाली जगह हो उसे सावधानी पूर्वक भरें
6. उसके बाद आपके ईमेल (Email) पे User ID और पासवर्ड जायेगा उसे भविष्य के लिये सुरक्षित रखें I क्योंकि भविष्य में इसी User ID और पासवर्ड से महाविद्यालय के सभी कार्य होंगे I
7. User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन नामांकन फॉर्म को भरें
8. उसके बाद नामांकन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
9. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय के चालान काउंटर पर जमा करें
10. भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका नामाकन मान्य नहीं होगा
Fee
Science All - 3520/-
Arts All - 3420/-
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
1. द्वितीय खंड अंक पत्र कि छाया प्रति |
2. एक पासपोर्ट साईज फोटो ।
प्राचार्य
Oct 01 2024
अवकाश सूचना
सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय महात्मा गाँधी जयन्ती/लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती एवं दुर्गा पूजा कलश- स्थापना के अवसर पर दिनांक 02.10.2024 एवं 03.10.2024 को बंद रहेगा |
पुनः महाविद्यालय दिनांक 04.10.2024 को अपने समयानुसार खुलेगा | प्राचार्य
Sep 25 2024
सत्र 2024 -2028 पंजीयन सूचना
स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र (2024 -2028) के सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि पंजीयन ( Registration ) हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क महाविद्यालय में जमा नहीं करना हैं क्योकि महाविद्यालय द्वारा नामांकन के समय ही पंजीयन शुल्क जमा ले लिया गया हैं नोट :- वैसे छात्र / छात्रा जो अभी तक अपना CLC जमा नहीं किये है वे दिनांक 30.09.2024 तक आवश्य जमा कर दे | * अगर आप CLC जमा नही करते है तो आपका Registration रोक दिया जायेगा
Sep 23 2024
सूचना
विश्वविद्यालय के पत्रांक संख्या B/2670 दिनांक 21.09.2024 के अदेसानुसार महाविद्यालय दिनांक 24.09.2024 को बंद रहेगा |
Sep 14 2024
अवकाश सूचना
सूचित किया जाता है कि दिनांक 16.09.2024 और 17.09.2024 को हजरत मोहमद साहब जन्म दिन एवं विश्वकर्मा पूजा / अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर महाविद्यालय बंद रहेंगा | पुनः महाविद्यालय 18.09.2024 को अपने समयानुसार खुलेगा |
Sep 14 2024
इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म सूचना
इंटरमीडिएट कला / विज्ञान सत्र (2023-2025) परीक्षा 2025 में सामिल होने वाले सभी छात्र / छात्राओं का परीक्षा फॉर्म दिनांक 14 .09.2024 से 24.09.2024 तक महाविद्यालय में भरा जायेगा |
Sep 13 2024
सूचना हिन्दी - दिवस
सभी छात्र - छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14 सितम्बर 2024 को पूर्वाहन 10: 30 पर हिन्दी -दिवस के अवसर पर एक विचार -गोष्ठी का आयोजन किया गया है | विचार -गोष्ठी का विषय हिन्दी भाषा और रोजगार की संभावनाए है | इस विचार -गोष्ठी में सभी छात्र -छात्राए उपस्थित रहें |
प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार सिंह
