Jun 15 2024
अवकाश ईद-उल-जोहा
सूचित किया जाता है कि दिनांक 17-06-2024 एवं 18-06-2024 को ईद-उल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर महाविद्यालय में अवकाश कि घोषणा की जाती है।
पुनः 19-06-2024 से महाविद्यालय समस्त कार्य अपने नियमित कार्यदिवस के अनुरूप संचालित होगा।
प्राचार्य
Jun 15 2024
Notice Part III Examination Form
स्नातक Part III सत्र 2021-24 के सभी छात्र/ छात्राओं को सूचित किया जाता है, कि परीक्षा-प्रपत्र (Examination Form) online के माध्यम से दिनांक 19-06-2024 से 29-06-2024 तक बिना विलंब शुल्क के तथा दिनांक 30-06-2024 से 05-07-2024 तक रु॰ 200/- (दो सौ) विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा। छात्र परीक्षा प्रपत्र Online करने से पहले Provisional Exam Form महाविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट कर लें ।
ऑनलाइन प्रक्रिया की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें
2. Home page पर Online Apply पर Click करें
3. उसके बाद पंजीकरण (Registration) के आइकॉन पर Click करें
4. Course का चयन करें
5. पंजीयन संख्या (Registration No.) भरें
6. उसके बाद आपका नाम दिखेगा, और जो खाली जगह हो उसे सावधानी पूर्वक भरें
7. पासवर्ड Create करें
8. User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म को भरें
9. उसके बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
10. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं परीक्षा प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय काउंटर पर जमा करें
11. भुगतान की रसीद एवं परीक्षा प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका परीक्षा मान्य नहीं होगा
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात परीक्षा प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
- पंजीयन प्रपत्र कि छायाप्रति।
- द्वितीय खंड अंक-पत्र की छायाप्रति।
- आधार कार्ड की छायाप्रति।
- जाती प्रमाण-पत्र की छायाप्रति (जिसमे लागू हो)।
- 1 प्रति passport size फोटो ।
Jun 14 2024
सूचना UG Semester -II सत्र 2023-27 परीक्षा प्रपत्र
विश्वविद्यालय के पत्रांक C/2198 दिनांक 14/06/2024 के आदेशानुसार UG Semester -II सत्र 2023-27 के छात्रों का परीक्षा प्रपत्र ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत बिलम्ब शुल्क Rs. 500/- के साथ दिनांक 15/06/2024 से 20/06/2024 तक स्वीकार किया जाएगा I
Jun 10 2024
सूचना पंजियन इंटरमीडिएट सत्र 2023-25
इंटरमीडिएट सत्र 2023-25 के सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 10/06/2024 से 19/06/2024 तक (बिलम्ब शुल्क २००/- रुपये के साथ) पंजियन प्रपत्र ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत लिया जायेगा I
Jun 08 2024
सूचना NCC, NSS
स्नातक प्रथम सेमेस्टर 2024-28 में नामांकन लेने वाले छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जो छात्र/ छात्राएँ NCC या NSS में भाग लेना चाहते हैं उक्त कार्य के लिए Help Desk से कमलेश कुमार से Form लेकर भरकर उनही के पास जमा कर देंगे।
प्राचार्य
Jun 06 2024
स्नातक नामांकन सूचना Semester - I (सत्र 2024-28)
स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन लेने वाले छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 08/06/2024 से 15/06/2024 संध्या 4:00 बजे तक नामांकन एवं पंजीयन Online प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के वेबसाइट www.srpscollege.ac.in के द्वारा लिया जायेगा I
ऑनलाइन प्रक्रिया क की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें - www.srpscollege.ac.in
2. नामांकन (Admission) के आइकॉन पर Click करें
3. Course का चयन करें
4. UMIS आवेदन संख्या (Application No.) भरें
5. उसके बाद आपका नाम दिखेगा, और जो खाली जगह हो उसे सावधानी पूर्वक भरें
6. उसके बाद आपके ईमेल (Email) पे User ID और पासवर्ड जायेगा उसे भविष्य के लिये सुरक्षित रखें I क्योंकि भविष्य में इसी User ID और पासवर्ड से महाविद्यालय के सभी कार्य होंगे I
7. User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन नामांकन फॉर्म को भरें
8. उसके बाद नामांकन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
9. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय के चालान काउंटर पर जमा करें
10. भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका नामाकन मान्य नहीं होगा
Faculty Boys (GEN/OBC) Girls (GEN/OBC) (EBC/SC/ST)
B.Sc.- All Subject : 3755 2805 2805
B.A.- Psychology : 3755 2805 2805
B.A.- Rest All Subject : 3155 2205 2205
नोट: इंटरमिडीएट अन्य बोर्ड पास (बिहार बोर्ड के अतिरिक्त) छात्र को Migration Fee 150 रुपया ज्यादा लगेगा I
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
1. ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र एवं नामांकन शुल्क की छायाप्रति I
2. 10वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
3. 12वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
4. 12वीं का CLC की मूलप्रति ।
5. UMIS, BRABU, Muz.- Application Form की छायाप्रति ।
6. आधार कार्ड की छायाप्रति ।
7. एक पासपोर्ट साईज फोटो ।
प्राचार्य
May 24 2024
अवकाश सूचना लोकसभा चुनाव
सूचित किया जाता है की दिनांक 25-05-2024 को लोकसभा चुनाव होने के कारण माविद्यालय में अवकाश रहेगा। पुनः माविद्यालय दिनांक 27-05-2024 को अपने समयानुसार खुलेगा।
प्राचार्य
Apr 27 2024
Exam TDC Part II 2024 ( सत्र 2022-2025) का Admit Card
सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है की TDC Part II 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। सभी छात्र-छात्रा अपना प्रिंट आउट निकाल कर कॉलेज में परीक्षा विभाग से मुहर लगवाले अन्यथा एग्जाम में इंट्री नही मिलेगा।
नोट:- - कॉलेज का नामांकन रसीद लेकर ही मुहर लगवाएंगे नहीं तो फर्जी एडमिट कार्ड समझा जायेगा
