Notices

Apr 01 2024

TDC Part- II, 2024 (Session 2022-25)

विश्वविद्यालय के पत्रांक C/889 दिनांक 01/04/2024 के आदेशानुसार टी.डी.सी. पार्ट -2 सत्र 2022-25 के छात्रों का परीक्षा प्रपत्र बिना बिलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 30/03/2024 तक था उसे विस्तारित कर बिना विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 05 5/04/2 2024 तक तथा Rs. 200/- विलम्व शुल्क के साथ 08/04/2024 तक स्वीकार किया जाएगा ।

Mar 21 2024

अवकाश सूचना होली

महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बिहार दिवस एवं होली के शुभ अवसर पर दिनांक- 22.03.2024 से 27.03.2024 तक महाविद्यालय बंद रहेगा। पुनः दिनांक 28.03.2024 से महाविद द्यालय पूर्ववत् संचालित होगा। प्राचार्य

Mar 18 2024

Notice for TDC Part II Examination Form - 2024

स्नातक द्वितीय खंड (सत्र-2022-25) के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनका नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय में दिनांक 19.03.2024 से 23.03.2024 तक लिया जायेगा।

Oct 27 2023

आवशयक सूचना

सभी छात्र एवं छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के आदेशानुसार दिनांक 30/10/2023 से इंटरमिडीएट उत्प्रेषित परीक्षा (Sent-up Examination) का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी छात्र एवं छात्राओं को ो सम्मलित होना अनिवार्य ह है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के आदेशानुसार जो छात्र एवं छात्राएं उत्प्रेषित परीक्षा (Sent-up Examination) में सम्मलित नहीं होंगे उन्हें इंटरमिडीएट वार्षिक परीक्षा 2024 में सम्मलित होने से वंचित किया जायेगा एवं उनका प्रवेश पत्र निर्गत नही किया जायेगा I छात्र परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अपना कॉलेज पहचान पत्र एवं इंटरमीडिएट पंजीयन पत्र लाना सुनिश्चित करेंगे

Sep 24 2023

इंटरमीडिएट मासिक परीक्षा (सितम्बर)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के विज्ञप्ति संख्या- पी. आर. 337/2023 के आलोक में इंटरमीडिएट 11वी एवं 12वी के सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि मासिक (सितम्बर) परीक्षा की प्रथम पाली 1:30 PM - 03:00 PM एवं द्वितीय पाली 03:30 PM - 05:00 PM मे सम्पन्न होगी । परीक्षा रूटीन पूर्ववत रहेगी । उक्त विज्ञप्ति के आलोक में सिर्फ समय में बदलाव किया गया है ।

Sep 23 2023

इंटरमीडिएट पंजीयन प्रपत्र सूचना

इंटरमीडिएट सत्र 2023-25 के सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 22/09/2023 से 30/09/2023 तक पंजीयन प्रपत्र महाविद्यालय के द्वारा लिया जायेगा I छात्र पंजीयन प्रपत्र से पहले Registration फार्म (कुल 4 पेज) महाविद्याल लय के वेबसाइट के नोटिस में लगे अपने संकाय का PDF में से OFSS Reference No / Name से सर्च कर प्रिंट ( 1 पेज ) कर लें एवं Annex-II ( 3 पेज ) भी प्रिंट कर लें । भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं पंजीयन प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय के काउंटर पर जमा करें । भुगतान की रसीद एवं पंजीयन प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका पंजीयन मान्य नहीं होगा ।


छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :


1. ऑनलाइन पंजीयन शुल्क की छायाप्रति ।


2. पंजीयन प्रपत्र ।


3. 10वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।


4. आधार कार्ड की छायाप्रति ।


5. एक पासपोर्ट साईज फोटो ।


6. Migration Certificate की मूल प्रति (Other Board के लिए) ।

Jul 24 2023

Notice-Part- 2 Exam

तृवर्षीय स्नातक द्वितीय खण्ड , सत्र 2019-22 के छात्रों को सूचित किया जाता है कि वें अपना प्रवेश पत्र दिनांक 25/07/2022 से महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं । छात्र महाविद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त करने के समय अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लावें । प्रवेश पत्र पर फोटो चिपका कर अपना सिग्नेचर कर विभागाध्यक्ष से अभिप्रमाणित करा लगें ।


नोट: फोटो नहीं होने पर प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा

Jul 03 2023

इंटरमीडिएट नामांकन सूचना

महाविद्यालय का वेबसाइट स्नातक 05.04.2023 को 04:00 एवं इंटरमीडिएट नामांकन के लिए 09.07.2023 को 3:00 बजे तक ही खुला रहेगा |